अलवर: एक साल पहले डलवाया था लैंटर, मसाले में बजरी अधिक हाेने के कारण गिरा मकान

Aug 25, 2020 - 02:43
Aug 25, 2020 - 02:53
अलवर: एक साल पहले डलवाया था लैंटर, मसाले में बजरी अधिक हाेने के कारण गिरा मकान

अलवर: कैमाला गांव में निर्माणाधीन मकान गिरने के मामले में साेमवार काे नया खुलासा हुअा है। इस मकान के निर्माण कार्य में उपयोग किया गया मसाला गुणवत्ता वाला नहीं था। इसी कारण रविवार रात काे हुई बारिश में मकान गिर गया।

100 साल में पहली बार मेला रद्द हुआ, चोरी छुपे पहाड़ों और खेतों के रास्ते पहुंच गए हजारों लोग (यह भी पढ़ें)

मकान के मलबे में दबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की माैत हो गई थी, जबकि एक महिला घायल हाे गई। एक बालिका सुरक्षित है। इस मकान में परिवार के छह सदस्य साे रहे थे। पुलिस ने साेमवार सुबह मृतकाें के शवों का पाेस्टमार्टम करवाया।

भरतपुर: 30 किमी. दूर से तांत्रिक फूंकता रहा मंत्र, अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की गई जान (यह भी पढ़ें)

जिला प्रशासन की ओर से मृतकाें के परिजनाें काे मुख्यमंत्री राहत काेष से आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला मेव पंचायत ने मृतकाें के परिजनाें काे 31 हजार रुपए की अार्थिक सहायता देने की घाेषणा की है।