जॉन हैरिसन ने 81 की उम्र में जीता बुकर अवार्ड:स्कूल बंक कर लाइब्रेरी में नॉवेल पढ़ते, बगैर रस्सी पहाड़ चढ़ते गिरे, जानें उनकी कंप्लीट प्रोफाइल

एम जॉन हैरिसन को 'द एंड ऑफ एवरीथिंग' के लिए बुकर पुरस्कार 2026 सम्मान मिला। यह नॉवेल मात्र 198 पेज का है जो इस साल की शॉर्टलिस्ट में शामिल सबसे छोटी किताब है। हैरिसन का बुकर पुरस्कार के लिए यह पहला नॉमिनेशन था। साथ ही साइंस फिक्शन के क्षेत्र में मिलने वाला पहला बुकर सम्मान भी है। उन्हें पुरस्कार राशि के तौर पर लगभग 67,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। इस नॉवेल का प्रकाशन 18 जून 2026 में हुआ। नॉवेल के प्रकाशक सरपेंट्स टेल उन्हें बुकर अवार्ड 9 नवंबर 2026 को लंदन के Old Billingsgate में दिया गया। इस नॉवेल के प्रकाशक सरपेंट्स टेल हैं। 1989 में उनके उपन्यास Climbers को बोर्डमैन टास्कर पुरस्कार मिला। 2020 में उन्हें गोल्डन स्मिथ्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी रचनाओं में साइंस फिक्शन, फैंटेसी और हॉरर देखने को मिलता है। जूरी मेंबर्स के अनुसार, द एंड ऑफ एवरीथिंग पाठकों के मन में दुनिया के लिए आशावाद की झलक छोड़ता है। द एंड ऑफ एवरीथिंग हैरिसन का 13वां नॉवेल है, जो तबाही के बाद के ब्रिटेन और मानवीय समझ की सीमाओं पर आधारित एक व्यंग्यात्मक व डायस्टोपियन रचना है। सबसे पहले साइंस फिक्शन पत्रिका से जुड़े एम जॉन हैरिसन 1969 में ब्रिटेन की साइंस फिक्शन पत्रिका न्यू वर्ल्ड्स से जुड़े। 1969 से 1978 तक इस पत्रिका का संपादन किया। उन्होंने कई प्रतिष्ठित अखबारों के लिए साहित्यिक समीक्षाएं भी लिखीं। वर्ष 2022 में बुकर पुरस्कार की जूरी के सदस्य रहे। हैरिसन को वर्ष 2025 में रॉयल सोसायटी ऑफ लिटरेचर का फेलो चुना गया। बचपन से कहानियों के शौकीन थे जॉन हैरिसन का जन्म 26 जुलाई 1945 को रग्बी, वार्विकशायर, इंग्लैंड में हुआ था। उनका पूरा नाम माइकल जॉन हैरिसन है। उनके पिता इंजीनियर और मां हाउसवाइफ थीं। उनकी पत्नी का नाम कैथ फिलिप्स है। वे लेखिका और संपादक हैं। जॉन जब छोटे थे तो स्कूल बंक कर पास की लाइब्रेरी में छिपकर नॉवेल पढ़ा करते थे। फिलहाल वे इंग्लैंड के ग्रामीण इलाके श्रॉपशायर में रहते हैं। 70 साल की उम्र में आया हार्ट अटैक उन्हें कहानियों के अलावा माउंटेन क्लाइम्बिंग का भी शौक है। एक बार सोलो माउंटेन क्लाइम्बिंग के दौरान वो बिना रस्सी के पहाड़ से फिसले और चट्टानों पर गिरे। हालांकि, उनकी जान बच गई। 70 साल की उम्र में एक बार जॉन को सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। उन्होंने इसे एसिडिटी समझा और घर से निकलकर सड़क पर टहलने लगे। जब हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पता चला की उन्हें दिल का दौरा आया था जिसके तुरंत बाद उन्हें 6 स्टंट डाले गए। ----------------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें करेंट अफेयर्स 9 नवंबर:नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से रिटायर, अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया 2.0 का शुभारंभ किया आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Nov 13, 2026 - 17:13