बालिकाओं को साइकिलों का बेसब्री से इंतजार सत्र के बीत गए सात माह, कब देगी सरकार?
जिले में शैक्षणिक सत्र शुरु हुए लगभग सात माह बीत गए, लेकिन राज्य सरकार की ओर सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ में अध्ययनरत बालिकाओं को अब तक साइकिल नहीं मिली है। इनके लिए बालिकाएं बेसब्री से इंतजार कर रही है। राज्य सरकार की ओर से बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया जाता हैै
स्कूल पैदल जाती हैं बालिकाएंं : ग्रामीण क्षेत्रो में साधनों का अभाव होने के कारण बालिकाओं को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत पर स्कूलें तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर होती है। साइकिल के अभाव में बालिका पैदल चलकर स्कूल जा रही है।
जिले के सरकारी स्कूल में पढऩे वाली बालिकाओं को आठवीं पास करते ही नवीं में प्रवेश पर साइकिल मिल जाती थी, लेकिन इस बार नहीं मिली। इस योजना में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी बालिकाओं को साइकिल मिलती है।
&इस साल सरकारी स्कूलों को साइकिल के लिए आवेदन पाठशाला एप पर करना होगा। इसके लिए हमारे पास कोई आदेश नहीं आए हैं। आदेश आते ही सूचना दे दी जाएगी।
नेकी राम, डीईओ अलवर
Naresh Chouhan 

