शराब पीकर घर आया, सांप काट गया
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रताप बांध के पास रहने वाले एक व्यक्ति की संधिग्ध परिष्टितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सांप काटने की आशंका बताई है। यह घटना रात करीब 11 बजे की है।
युवक की देर रात अस्पताल में मौत हो गई। लेकिन ये पता नही चल सका की मौत का कारण क्या है।
परिजनों के बताया कि प्रतापबंद निवासी जय सिंह रात को शराब के नशे में घर आया था। करीब 11 बजे जय सिंह ने चिल्लाते हुए कहा कि उसे किसी ने काट लिया। पहले तो कीड़े के काटने का अंदेशा रहा। लेकिन बाद में उसके उल्टियां होने लगी।
मुंह से झाग आने लगे। इसके बाद रात को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक का परिवार दिल्ली में
मृतक के तीन बच्चे और पत्नी देहली में रहते है। वह अपने परिवार से अलग अलवर में आकर रहने लग गया। मामले के शिकायत पुलिस को भी दी है। अब पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच करेगी।
Kumkum sharma 

