खाटू मेले से पहले एक सौ एक यूनिट रक्तदान

Jan 30, 2023 - 10:26
खाटू मेले से पहले एक सौ एक यूनिट रक्तदान

श्रीरंगीला श्याम सेवा समिति ने मोटी बेगमवाड़ी कपड़ा बाजार के राधाकृष्णा मार्केट प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन

. खाटू मेले में भंडारा आयोजन से पहले श्रीरंगीला श्याम सेवा समिति ने मोटी बेगमवाड़ी कपड़ा बाजार के राधाकृष्णा मार्केट प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य संयोजक अजय सुल्तानिया व अनिल अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित शिविर के दौरान 136 जनों ने पंजीकरण करवाया था। शिविर में सूरत रक्तदान केंद्र टीम के सहयोग से 101 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर के उदघाटन मौके पर भाजपा महानगर इकाई के महामंत्री किशोर बिंदल समेत अन्य मेहमान मौजूद रहे। समिति के गणेश अग्रवाल ने बताया कि श्रीरंगीला श्याम सेवा समिति प्रत्येक वर्ष खाटूधाम में आयोजित होने वाले फाल्गुन मेले में भंडारा आयोजन से पहले रक्तदान शिविर का आयोजन करती है और यह समिति का 17वां रक्तदान शिविर था। वहीं, समिति के 18वें भंडारे का आयोजन फाल्गुन मेले में खाटूमार्ग स्थित समिति के भवन में किया जाएगा। कपड़ा मंडी के मोटी बेगमवाड़ी कपड़ा बाजार स्थित न्यू टेक्सटाइल मार्केट सोसायटी की नई कमेटी का गठन किया गया है। मार्केट के बोर्डरूम में कार्यकारिणी बैठक सोसायटी अध्यक्ष सज्जन जालान व अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें एनटीएम सोसायटी कमेटी के नए अध्यक्ष तिलोकचन्द गांधी, उपाध्यक्ष हरीश लखानी, सचिव परसराम मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश गुलवाणी को चुना गया हैं।
 गायत्री चेतना केंद्र की ओर से शहर के कतारगांव क्षेत्र में एक सौ आठ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन रविवार को किया गया। 108 कुंडीय महायज्ञ के दौरान प्रत्येक यज्ञवेदी पर यजमान दंपतियों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। इस दौरान कतारगांव में महाजन अनाथाश्रम के पास स्थित यज्ञस्थली पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।