महिला आईएएस अफसर के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बना पोस्ट कर रहा आरोपी गिरफ्तार
आईएएस बेटी परी विश्नोई का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आईएएस परी विश्नोई नाम से फर्जी अकाउंट बना लिया है। प्रोफाइल में उसने परी की फोटो भी लगा रखी है।नागौर पुलिस ने आईएएस महिला अफसर के नाम से फर्जी अकाउंट बना पोस्ट कर रहे आरोपी युवक लक्ष्मण राम विश्नोई निवासी जैसला थाना भोजासर जिला जोधपुर को कोतवाली थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में आईएएस अधिकारी परी विश्नोई की मां सुशीला बिश्नोई निवासी काकड़ा जिला बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी आईएएस बेटी परी विश्नोई का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आईएएस परी विश्नोई नाम से फर्जी अकाउंट बना लिया है। प्रोफाइल में उसने परी की फोटो भी लगा रखी है।
Naresh Chouhan 

