ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास का निधन, ASI ने मारी थी गोली

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास का निधन, ASI ने मारी थी गोली

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास का इलाज के दौरान निधन हो गया है। आज दोपहर झारसुगुड़ा में ASI गोपालदास ने गोली मारी थी। गोली मारने वाले ASI की पत्नी ने कहा है कि वह मेंटल डिसऑर्डर की दवाई ले रहा था।

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। उन्हें दोपहर 1 बजे के आसपास झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में ASI गोपालदास ने मार दी थी। नाबा किशोर दास को सीने में दो गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए भुवनेश्वर के अपोलो हास्पिटल ले जाया गया था। जिस समय यह वारदात हुई उस समय मंत्री नाबा किशोर दास एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह कार की आगे की सीट पर बैठे हुए थे और अपने समर्थकों से मिलने के लिए जैसे ही नीचे उतरे तो ASI ने गोली मार दी।
ब्रजराजनगर SDPO गुप्तेश्वर भोई ने मीडिया को बताया है कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई। आरोपी ASI को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री नाबा किशोर दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया है। ओडिशा CMO ने कहा कि वे सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।
मेंटल डिसऑर्डर की दवाई ले रहा है गोली मारने वाला ASI: गोपाल दास की पत्नी
स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास पर गोली चलाने वाले ASI गोपाल दास की पत्नी ने कहा है कि उनका पति पिछले 7-8 सालों से मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित हैं और उसकी दवाई ले रहे हैं। पत्नी जयंती ने कहा कि उन्हें अब तक गोपाल और मंत्री के बीच किसी निजी दुश्मनी के बारे में पता है। रविवार की सुबह गोपाल ने मंत्री पर गोली चलाने से पहले अपनी बेटी को वीडियो कॉल किया।