भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 150 मीटर लंबी सुरंग मिली

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 150 मीटर लंबी सुरंग मिली

जम्मू और कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने इस सुरंग का पता लगाया है, पुलिस के डीजीपी का कहना है कि नागरोटा में मारे गए चरमपंथी इसी सुरंग से भारत में आए थे, जम्मू के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नीचे सुरक्षा बलों को रविवार को एक सुरंग मिली है, इस ऑपरेशन में बीएसएफ़ भी पुलिस के साथ थी. बीएसएफ़ के मुताबिक यह सुरंग 150 मीटर लंबी और तीन फ़ीट चौड़ी है जम्मू के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया, हम जैश के उन आतंकवादियों के भारत में घुसने के रास्ते को जानने के लिए उत्सुक थे. हमने तकनीकी विवरण समेत सभी सूचनाओं को एक साथ रखा, वो सभी उनके पसंदीदा सांबा सेक्टर की ओर इशारा करते हैं  काफी मशक्कत के बाद पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) ने साथ मिल कर एनकाउंटर के केवल 76 घंटे बाद ही सुरंग ढूंढ निकाली. यह पाकिस्तान के चकबुरा पोस्ट से शुरू होती है