पकड़े गए साइकिल चोर के दो बदमाश गिरफ्तार
Jaipur शहर की पॉश कॉलोनियों में साइकिलें चुराने वाले एक गैंग के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चुराई गई 22 महंगी साइकिलें बरामद की गई। इनमें एक साइकिल की कीमत करीब 5 हजार से 25 हजार रुपए तक है। यह कार्रवाई जयपुर कमिश्नरेट में पूर्व जिले की आदर्श नगर थाना पुलिस ने की। जिसने दोनों चोरों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी समीर किराड़ उर्फ बाबूलाल (18) व मोहम्मद जाहिद उर्फ घोड़ा (30) है। ये दोनों रामगंज में घाटगेट बाजार के पास मोहल्ला पंचायती मस्जिद के पास रहते है। दोनों पड़ोसी है। ये बेरोजगार है और मादक पदार्थों का नशा करने के आदि है। इसके लिए दोनों को रुपयों की जरुरत होती थी।
Bhanwar Shekhawat 

