विवाहिता ने लगाई फांसी: शादी के दिन से ही घर में कलेश था, दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी; पुलिस ने मेडिकल टीम से कराया पोस्टमार्टम

विवाहिता ने लगाई फांसी: शादी के दिन से ही घर में कलेश था, दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी; पुलिस ने मेडिकल टीम से कराया पोस्टमार्टम

बयाना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव चक नावली में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का बयाना अस्पताल की मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस कोतवाली प्रभारी मदन लाल मीणा ने बताया कि गांव चकनावली निवासी अर्चना (22) पत्नी गुलाब जाटव निवासी चकनावली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है। फिलहाल इस संबंध में कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मौके पर एसडीएम सुनील आर्य भी पहुंचे जिन्होंने घटना की जानकारी मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों से ली। फिलहाल जांच में सामने आया कि अर्चना व उसकी बहन दोनों की शादी इस गांव के गुलाब जाटव व उसके भाई के साथ हुई थी। शादी वाले दिन से गृहक्लेश चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।