2021 में सेलेब्स के घर गूंजेगी किलकारी: दीया मिर्जा से लेकर लीजा हेडन तक, 2021 में मां बनेंगी ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज
बॉलीवुड में 2021 की शुरुआत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के मां बनने की खुश खबरी से हुई थी। इसके बाद 21 फरवरी को करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी बॉलीवुड से खुशखबरी की कमी नहीं है। हाल ही में एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने खुलासा किया है कि वह पहली बार मां बनने जा रही हैं।
दीया ने 15 फरवरी, 2021 को मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। हाल ही दोनों मालदीव में हनीमून मनाकर भी लौटे हैं। मालदीव से ही बेबी बंप के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके दीया ने खुशखबरी सुनाई। दीया के अलावा बॉलीवुड की कई अन्य अभिनेत्रियां इस साल मां बनने जा रही हैं। एक नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों पर...
लीजा हेडन
'ए दिल है मुश्किल' और 'द शौकीन्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं लीजा जून में तीसरी बार मां बन जाएंगी। लीजा ने 2016 में बिजनेसमैन डीनो ललवानी से शादी की थी जिसके बाद वह दो बेटों की मां बन चुकी हैं।
श्रेया घोषाल
बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिंगर्स में शामिल श्रेया घोषाल शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो साझा करते करते हुए इस बात की जानकारी दी थी । खास बात यह है कि उन्होंने अपने इस बच्चे के नाम का ऐलान भी एडवांस में कर दिया है। 36 साल की श्रेया ने अपने और पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के नाम को मिलाकर बच्चे का नाम 'श्रेयादित्य' बनाया है। 5 फरवरी 2015 को श्रेया घोषाल ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी।
नीति मोहन
बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर नीति मोहन भी 2021 में पहली बार मां बन जाएंगी। नीति ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा करते हुए बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। नीति ने 2019 में एक्टर निहार पंड्या से शादी की थी। नीति 40 साल की हैं।
किश्वर मर्चेंट
टेलीविजन एक्ट्रेस किश्वर भी 40 साल की उम्र में पहली बार मां बनने वाली हैं। किश्वर ने भी सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बात का खुलासा किया था। किश्वर ने बताया था कि ये अनप्लांड प्रेग्नेंसी है लेकिन वह बेहद खुश हैं। किश्वर की डिलिवरी अगस्त 2021 में होगी।


