अजमेर में फाग महोत्सव: राधा-कृष्ण और उनकी सखियाें ने नृत्य प्रस्तुत कर मन मोहा

अजमेर में फाग महोत्सव: राधा-कृष्ण और उनकी सखियाें ने नृत्य प्रस्तुत कर मन मोहा

जिले के ब्यावर में सोमवार को गोविंदम भवन में फाग महोत्सव मनाया गया। उत्सव का आयोजन मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा ने किया। गोविंद भजन मंडली एवं श्री गणपति भजन मंडल ने भजनों की प्रस्तुति से मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।

राधा कृष्णा की जीवंत झांकी सजाई

फाग उत्सव में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। होली और कान्हा के भजनों से परिसर गूंज उठा। राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी सजाई गई। इसमें राधा-कृष्ण और उनकी सखियां साथ में भावनात्मक नृत्य करतीं दिखीं। श्रद्धालु भी इस दौरान भक्ति में झूमते रहे। इस दौरान होली के रसिया..., आज बिरज में होली रे रसिया... जैसे भजनों की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी।

फाग उत्सव में राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी सजाई गई।
फाग उत्सव में राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी सजाई गई।

कार्यक्रम में चंद सोलीवाल, बीरम देव अग्ररोया, पुरुषोत्तम सालिवाल, विष्णु, विक्रम, अध्यक्ष पूरण सोलीवाल, मंत्री दिलीप सोलीवाल, गजानन मौसुन, शुभम भामा, राजेन्द्र अडानीया, ललित सुनालिया, ओम जी मारिवाल, शिव राज कडेल आदि शामिल हुए।