शादी से कुछ दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट हुईं अंकिता लोखंडे; डॉक्टर्स ने दी बेड रेस्ट की सलाह
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से अगले हफ्ते शादी करने जा रही हैं। लेकिन अब अंकिता शादी से पहले अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। दरअसल शादी की तैयारियों में फंसी अंकिता को पैर में चोट लग गई है। उनके पैर में तेज दर्द की वजह से उन्हें 7 दिसंबर की रात को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालांकि अंकिता को आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने की नसीहत दी है। अंकिता से जुड़े एक सू्त्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, "उनके पांव में किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं हुआ है। इधर शादी की तैयारियां बड़े ही जोर-शोर से चल रही हैं।"
बता दें अंकिता 14 दिसंबर को विक्की जैन के साथ सात फेरे लेंगी। अंकिता और विक्की ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। विक्की पेशे से बिजनेसमैन हैं। अंकिता के साथ उनकी बॉन्डिंग बेहद खास है, दोनों को अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए देखा जाता रहा है।


