राजाखेड़ा क्षेत्र की घटना:घर से नाबालिग को बुलाकर लाई बहन, भाई ने किया दुष्कर्म; आरोपी और उसका परिवार घर में ताला लगाकर फरार
खेलने के लिए पड़ोस की लड़की 7 वर्ष की एक बालिका को अपने घर ले गई, जहां लड़की के 14 वर्षीय भाई ने बालिका को कमरे में बंद कर दुष्कर्म कर दिया। खून से लथपथ घर पहुंची बालिका को देख परिजनों ने पूछा तो बालिका ने पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिजन पड़ोस में पहुंचे तो उससे पहले ही आरोपी व उसका परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया। घटना राजाखेड़ा थाना क्षेत्र की है। मामले को लेकर पीड़ित बालिका के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर करवाई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित बालिका को धौलपुर भेजकर मेडिकल करवाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। राजाखेड़ा थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि बसईकविलाल कस्बे के रहने वाले एक परिवार ने मामला दर्ज करवाया है कि सुबह करीब 10 बजे सभी लोग खेत में गए हुए थे।
घर में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक लड़की आई और उसकी 7 वर्षीय भतीजी को खेलने के लिए अपने घर ले गई। जहां पर लड़की के 14 वर्षीय भाई ने भतीजी को अपने कमरे में बुलाया और कमरा बंद कर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका रोती हुई खून से लथपथ घर पहुंची तो पीड़ित परिजनों ने उससे पूरी बात पूछी। इसके बाद पीड़ित परिजन उलाहना देने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो देखा कि आरोपी सहित उसके परिजन ताला लगाकर फरार हो चुके थे।


