किशनगढ़ फायरिंग रेंज में गाड़ी पलटी, BSF जवान की मौत:2 घायलों को सेना के अस्पताल रैफर किया, फायरिंग अभ्यास में शामिल होने जैसलमेर आए थे
भारत-पाकिस्तान बार्डर स्थित किशनगढ़ फायरिंग रेंज में रात 9 बजे सेना के वाहन के पलटने से 1 BSF जवान की मौत हो गई तथा दो जवान घायल हो गए। तीनों को तुरंत सेना के वाहन की मदद से रामगढ़ अस्पताल लाया गया। रामगढ़ अस्पताल में एक जवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं दो को गंभीर अवस्था में सेना के अस्पताल के लिय रेफर कर दिया गया।
रामगढ़ अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पलटने के मामले में तीन जवानों को अस्पताल लाया गया था जिसमें एक जवान वीरेंद्र कुमार सिंह (38) की मौत हो गई वहीं गंभीर घायल दिनेश मिस्त्री (28) और टी तमंग (31) को सेना के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों जवान 50 वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के हैं तथा बाड़मेर से फायरिंग अभ्यास में भाग लेने के लिए किशनगढ़ फायरिंग रेंज जैसलमेर आए थे।


