चोरों ने काटी ऑक्सीजन की लाइन:शिशु अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे 20 बच्चे, तुरंत सिलेंडर लगाए गए
अलवर के शिशु अस्पताल में रविवार रात को चोरों ने ऑक्सीजन सप्लाई वाली प्लास्टिक की लाइन काट दी। जिससे अस्पताल में भर्ती 20 बच्चों की मुश्किल हो गई। अचानक ऑक्सीजन सप्लाई रुक गई। आनन-फानन में अस्पताल में सिलेंडर से वेंटिलेटर वाले शिशुओं की ऑक्सीजन सुचारू की गई।
चोरों को पकड़ भी लिया
जैसे ही ऑक्सीजन की सप्लाई रुकी। वेंटिलेटर पर भर्ती बच्चों को सांस लेने में दिक्कत आई। स्टाफ की तत्परता से तुरंत पता लगाया गया। पीछे आकर चोरों को रंगे हाथ पकड़ भी लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों चोरों को लेकर गई। अब पुलिस चोरों से पूछताछ में पता लगा है। पुलिस को बताया कि वे चोरी करने के मकसद से आए थे।
कुछ मिनट में सुचारू कर दी ऑक्सीजन
नर्सिंग स्टाफ को पता लगते ही कुछ ही मिनट में सिलेंडर लगाकर ऑक्सीजन सुचारू कर दी। यदि स्टाफ की लापरवाही रह जाती तो बच्चों की जान आफत में आ जाती। लेकिन समय पर सिलेंडर का इंतजाम कर दिया गया।
Naresh Chouhan 

