प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में 381 बसों से 20 हजार कार्यकर्ता पहुंचे धनावड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में 381 बसों से 20 हजार कार्यकर्ता पहुंचे धनावड़

दाैसा जिले के धनावड़ में रविवार काे आयाेजित दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे प्रथम खंड के लाेकार्पण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की सभा में भाजपा के अलवर उत्तर जिले से 381 बसाें से कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष अशाेक गुप्ता ने करीब 20 हजार कार्यकर्ताओं के धनावड़ पहुंचने का दावा किया है।

हालांकि बसाें की संख्या और कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक हाेने के कारण खाने में थाेड़ी अव्यवस्था हुई। अलवर शहर के कार्यकर्ताओं के भाेजन पैकेट की व्यवस्था मालाखेड़ा में की गई थी, लेकिन बाद में जगह बदलकर पिनान करने से कुछ अव्यवस्था हुई। खाना और बसाें की व्यवस्था प्रदेश मुख्यालय से की गई।

जिले के भाजपा कार्यकर्ता जयकारे लगाते हुए जिलाध्यक्ष गुप्ता के नेतृत्व में अलवर से रवाना हुए। इनमें विधायक संजय शर्मा, सभापति घनश्याम गुर्जर आदि शामिल थे। इधर, भाजपा किसान माेर्चा के जिलाध्यक्ष गोरधन सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता बसाें से सभा में पहुंचे।

इसमें जिला महामंत्री योगेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कमल भादवा, भगवान सैनी, प्रीतम हरसाना, जिला भास्कर न्यूज़ मंत्री पूरणमल यादव, हरिसिंह चौधरी, राजेश कुमार, सोशल मीडिया सह संयोजक अभिषेक कुमावत, जिला प्रवक्ता जगदीश अटल, जिला कार्यालय मंत्री कमलकांत जांगिड़, मंडल अध्यक्ष सरदार बूटा सिंह आदि शामिल रहे। इनके अलावा भाजपा युवा माेर्चा के जिलाध्यक्ष तरुण जैन के नेतृत्व में युवा माेर्चा के कार्यकर्ता धनावड़ गए।