विद्यार्थियों ने किया अस्पताल, गर्ल्स कॉलेज का उद्घाटन:होनहार बच्चों के नाम से लगेंगे पत्थर, स्वागत कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

विद्यार्थियों ने किया अस्पताल, गर्ल्स कॉलेज का उद्घाटन:होनहार बच्चों के नाम से लगेंगे पत्थर, स्वागत कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

बहरोड़ के महात्मा गांधी स्कूल स्टेडियम में आज जिला अस्पताल, गर्ल्स कॉलेज और महात्मा गांधी विद्यालयों का छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल उद्घाटन किया। विधायक बलजीत यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बहरोड़ के छात्र-छात्राएं विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। उनका पत्थर लगेगा, जिन पर नाम लिखा हुआ देखकर परिजनों और रिश्तेदारों को गर्व होगा।

राजस्थान की एकमात्र बहरोड़ विधानसभा ऐसी है। जहां मेधावी छात्र- छात्राएं विकास कार्यों का उद्घाटन करने में लगे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना लक्ष्य तय कर अपनी मंजिल को हासिल करें, समय का सही सदुपयोग करें, किसी के बहकावे में नहीं आए। उन्होंने कहा कि आपको अगर कोई सबसे ज्यादा प्यार करता है तो वह आपके माता-पिता है और वह आपके लिए अपना सिर भी कटवा सकते हैं।

विधायक ने विकास कार्यों में अभिनंदन और स्वागत समारोह के दौरान अपना चुनावी शंखनाद भी शुरू कर दिया। मिड वे से शुरू हुई स्वागत यात्रा प्रमुख सड़क मार्ग से स्टेडियम पहुंची कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। विधायक बलजीत यादव ने पिछले 4 साल में किए गए बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का भी बखान किया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला, किसान, युवाओं और बेरोजगारों की पीड़ा को भी बयां किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

बहरोड़ विधानसभा की बहरोड़, नीमराना और मांढण उप तहसील के 2260 मेघावी छात्र-छात्राओं, प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रतिभाओं का विधायक ने सम्मानित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में विधायक के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।

कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका चेयरमैन सीताराम यादव, बर्डोद नगर पालिका चेयरमैन पूजा निमोरिया, कृषि उपज मंडी चेयरमैन राव वीरेंद्र सिंह यादव, कृषि उपज मंडी वाइस चेयरमैन रेखा अग्रवाल, वाइस चेयरमैन विक्रम यादव, पंस उपप्रधान गजराज यादव, नगर पालिका पार्षद अनिल सेठ, नवीन यादव, सीबीईओ शशि कपूर, एसीबीओ दारासिंह यादव, श्यामसुंदर यादव, आरपी राकेश यादव, हंसराज, प्रिंसिपल राजेश यादव, महिपाल यादव, कृष्णा वर्मा, कमलेश यादव, रामकला यादव, नरेंद्र यादव, रामसिंह यादव, तेजपाल यादव, रामजस यादव, किशनलाल अग्रवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।