अलवर गरवाजी: पहाड़ से 200 किलो का पत्थर टूटकर गिरा, झरने में नहाते विक्रम के दो टुकड़े, माैत, दाेस्त बचा

अलवर गरवाजी: पहाड़ से 200 किलो का पत्थर टूटकर गिरा, झरने में नहाते विक्रम के दो टुकड़े, माैत, दाेस्त बचा

अलवर गरवाजी में हादसा

सिलीसेढ़ के पीछे स्थित गरवाजी के झरने में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पहाड़ से एक बड़ा पत्थर टूटकर गिर गया। इससे वहां झरने में नहाते 33 साल के युवक विक्रमसिंह शेखावत पुत्र प्रभुसिंह की माैत हाे गई। वह सीकर जिले के अजीतगढ़ के गांव हाथीदेह का निवासी था। हादसे में पलभर में ही विक्रम के शरीर के दाे टुकड़े हाे गए जबकि उसका दाेस्त बाल-बाल बच गया।

विक्रम अपनी पत्नी काे उसके पीहर हरियाणा के दासाेद गांव छाेड़ने के बाद ततारपुर तिराहा के पास कुशालबास रुंध निवासी अपने मित्र रणजीत सिंह के पास आया था। रणजीत सिंह ने बताया कि दाेनाें साेमवार शाम काे ततारपुर तिराहे से विक्रम की नई वैगन-आर कार से सिलीसेढ़ आए थे।

यहां रात काे एक हाेटल में ठहरे। मंगलवार सुबह दाेनाें गरवाजी गए। वहां विक्रम और रणजीत झरने में नहाकर निकल रहे थे, तभी पहाड़ से बड़ा पत्थर विक्रम के ऊपर गिर गया, जिससे वह वहीं पर लहुलुहान होकर गिर पड़ा। सदर थाना पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

पुलिस का मानना है कि जो पत्थर विक्रम पर गिरा उसका वजन करीब 200 किलो है। ग्रामीणों ने तुरंत पहुंचकर न सिर्फ मृतक की सूचना अलग-अलग स्थानों पर दी बल्कि उसके दोस्त को भी संभाला। बाद में शव का पाेस्टमार्टम करा परिजनाें काे साैंप दिया।