भरतपुर जिले में 50 नए पॉजिटिव निकले, बयाना-डीग में 12-12 संक्रमित मिले; अब तक 58 लोगों की हो चुकी है मौत

भरतपुर जिले में 50 नए पॉजिटिव निकले, बयाना-डीग में 12-12 संक्रमित मिले; अब तक 58 लोगों की हो चुकी है मौत

भरतपुर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। जिले में सोमवार को 50 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इनमें सर्वाधिक बयाना और डीग के 12-12 संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 42 और भरतपुर शहर में मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी सहित 8 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2742 हो गई है।

जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 58 तक पहुंच गया है। सीएमएचओ डॉ कप्तान सिंह ने बताया कि 2281 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से जा चुके हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की रिकवरी रेट 83.19% हो गई है। एक्टिव केसों की संख्या 403 है। कोविड-19 सेंटर में 147 और आरबीएम अस्पताल में 59 लोग भर्ती हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में 42 नए पॉजिटिव

  • बयाना 12
  • डीग 12
  • कुम्हेर 06
  • नगर 09
  • नदबई 01
  • रूपबास 01
  • वैर भुसावर 01

भरतपुर शहर में नए 08 पॉजिटिव निकले

  • अनिरुद्ध नगर 01
  • पदम नभ रेजीडेंसी 01
  • पुष्प वाटिका कॉलोनी 01
  • एसपीएम नगर कॉलोनी 01
  • कृष्णा नगर 01
  • हाउसिंग बोर्ड 01
  • सेक्टर नंबर 3 कॉलोनी 01
  • मेडिकल कॉलेज 01