अलवर: नन्नूमल पहाड़िया होंगे अलवर जिले के नए कलक्टर
अलवर: राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर शनिवार रात जारी भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची में नन्नूमल पहाडिय़ा को अलवर जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट के पद पर लगाया गया है। अभी तक वे सवाई माधोपुर के जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत थे। पहाडिय़ा पूर्व में अलवर में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम एवं डीआइजी स्टाम्प भी रह चुके हैं।
अलवर जिला कलक्टर आनन्दी का पिछले दिनों लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रिशेन मसूरी में उप निदेशक पद पर चयन हो चुका है। जिला कलक्टर आनन्दी को राज्य सरकार की ओर से कार्यमुक्त किए जाने का पिछले कई दिनों से इंतजार था। राज्य सरकार ने शनिवार को नन्नूमल पहाडिय़ा को अलवर के जिला कलक्टर पद पर स्थानांतरित कर दिया है। आनन्दी का जिला कलक्टर अलवर के पद कार्यकाल 5 महीने से कम ही रहा।