2000 मकानों में भरी है मिट्टी, 500 से ज्यादा गाड़ियां दबी हैं

Aug 20, 2020 - 03:27
Aug 20, 2020 - 03:31
2000 मकानों में भरी है मिट्टी, 500 से ज्यादा गाड़ियां दबी हैं

जयपुर: बेहद आश्चर्यजनक, बेहद आपत्तिजनक... सात दिन पहले जयपुर में हुई आठ इंच बरसात से जल और मिट्टी में दबी लाल डूंगरी, ट्रांसफर स्टेशन के पीछे रहीमन काॅलाेनी, गणेशपुरी, रघुनाथगढ़ को नगर निगम की तरफ से राहत तब मिलेगी जब मिट्टी के खरीदार मिलेंगे। लोग अपने घरों में नहीं रह पा रहे, गरीब लोग किश्तों पर लिए अपने वाहनों की कब्र ढूंढ़ रहे हैं और नगर निगम इसमेंं भी सौदेबाजी कर रहा है।

क्वारैंटाइन युवती से डॉक्टरों की छेड़छाड़:डॉक्टर ने मैसेज कर पूछा - क्वारैंटाइन सेंटर से जाने के बाद मिलोगी क्या? (यह भी पढ़ें)

नगम प्रशासन उन जगहाें पर जहां सड़काें पर पांच से दस फीट तक मिट्टी जमा हाे गई वहां जेसीबी से खुदाई करवाकर बेच रहा है। खरीदार काे पहले 21 हजार रुपए निगम में एडवांस में जमा कराने हाेंगे। इसके बाद मिट्टी काे तुलवा कर ले जा सकेंगे। लोगों का आरोप है कि सात दिन में उनके यहां मिट्टी हटाने का काम बहुत धीमे हो रहा है।