ऑनलाइन उद्घाटन:70 कराेड़ की लागत से बनेंगे मेडिसिन ब्लाॅक
अजमेर: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में 70 कराेड़ की लागत से मेडिसिन ब्लाॅक, शिशु यूनिट और हाइटेक मोर्चरी का निर्माण करवाया जाएगा। सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार काे जयपुर से इन तीनों का ऑनलाइन ही शिलान्यास किया, जबकि कार्डियोलॉजी विभाग की आपातकालीन यूनिट का लोकार्पण हुआ।
2000 मकानों में भरी है मिट्टी, 500 से ज्यादा गाड़ियां दबी हैं (यह भी पढ़ें)
चिकित्सा एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा के प्रयासों के बाद सरकार ने यहां इतने बड़े निर्माण कार्य काे हरी झंडी दी है। यह कार्य स्मार्ट सिटी के सहयोग से किए जाएंगे। अस्पताल में 37.70 करोड़ रुपए की लागत से 8 मंजिला मेडिसिन ब्लॉक, 29.97 करोड़ रुपए की लागत से 6 मंजिला बाल एवं शिशु रोग ब्लॉक ओर बहुमंजिला पार्किंग पर 1.75 करोड़ रुपए सहित मोर्चरी के नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा।


