अलवर/नीमराना: 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश लादेन गिरफ्तार, एसपी ने 1 घंटे की पूछताछ

अलवर/नीमराना: 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश लादेन गिरफ्तार, एसपी ने 1 घंटे की पूछताछ

अलवर/नीमराना: इनामी बदमाश विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन को भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। नीमराना थाने में उससे भिवाड़ी एसपी ने करीब 1 घंटे तक पूछताछ की। कुख्यात बदमाश लादेन पर हरियाणा व राजस्थान में 22 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि लादेन के खिलाफ कस्बे के व्यापारी सोमनाथ शर्मा ने 20 लाख की फिरौती के लिए धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।

जोधपुर/बिलाड़ा: रस्सी से गला दबा की थी ड्राइवर की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर (यह बभी पढ़ें )

लादेन की गैंग के 2 गुर्गों विक्रांत यादव उर्फ विक्की ढ़ोहर निवासी ढोहरकलां (नारनौल) और संदीप योगी उर्फ कटारा पुत्र भागीरथ निवासी पहाड़ी-बहरोड को पुलिस ने जुुलाई में गिरफ्तार किया था। थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि व्यापारी सोमनाथ शर्मा को मोबाइल फोन पर लादेन गैंग के सरगना विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन गुर्जर पुत्र हंसराज गुर्जर ने 10 जनवरी 2020 को धमकाते हुए 20 लाख रुपए फिरौती मांगी थी। धमकी देने वाले ने अपना नाम विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन बताया था।

जोधपुर/घंटियाली: बूंगड़ी में चाखू पुलिस को बंधक बनाया एएसआई सहित दो कांस्टेबल घायल (यह बभी पढ़ें )

जिस नंबर से कॉल आया वह सिम संदीप योगी उर्फ कटारा के नाम पर थी। लादेन गैंग के सरगना विक्रम गुर्जर ने उसी दिन बहरोड के ट्रांसपोर्टर प्रदीप यादव को भी उसी फोन नंबर से धमकी दी थी। धमकी देने के मामले में करीब 1 माह तक व्यापारी की सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगाने पड़े थे।