जोधपुर/बिलाड़ा: रस्सी से गला दबा की थी ड्राइवर की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर

जोधपुर/बिलाड़ा: रस्सी से गला दबा की थी ड्राइवर की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर

जोधपुर/बिलाड़ा: 21.45 लाख रुपये मूल्य से भरा चावल ट्रक लूट व ड्राइवर हत्या मामले में बिलाड़ा पुलिस ने मुख्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 8 अगस्त की रात को ट्रक को लूटने के लिए आरोपी बाइक लेकर रवाना हुए और ब्यावर के पास एक बंद होटल पर ट्रक खड़ा मिला। उस समय ड्राइवर आमिर निवासी गांव नगला परान छाता जिला मथुरा उत्तरप्रदेश अकेला ट्रक में सो रहा था।

जोधपुर/घंटियाली: बूंगड़ी में चाखू पुलिस को बंधक बनाया एएसआई सहित दो कांस्टेबल घायल (यह बभी पढ़ें )

तीनों ही आरोपियों ने ट्रक को लूटकर आगे ले गए। ड्राइवर के हाथ पैर रस्सी से बांधे और मुंह को बांध कर ट्रक में ही छुपाए रखा। दूसरे दिन रात को चावल खरीदने वाले आरोपी घासीराम के रिश्तेदार के यहां चांदेलाव बाडिया गांव में चावल खाली किए और ट्रक खाली होने के बाद रास्ते में तीनों ने मिलकर रस्सी से ड्राइवर का गला दबाकर हत्या कर दी। ट्रक को आगे ले जाकर शव को गरनिया के पास सड़क के किनारे खाई में डालकर ऊपर रेत डालकर आगे निकल गए।

साेजत में लाेक अदालत ने बसाई परिवार की गृहस्थी (यह बभी पढ़ें )

ट्रक भावी के पास खड़ा कर फरार हो गए। पुलिस उपअधीक्षक हेमंत नोगिया ने बताया कि मुख्य आरोपी ओमसिंह पुत्र छतरसिंह रावत निवासी नाहरपुरा रामजी का बाडिया थाना सेंदडा, पुष्पेद्रसिंह पुत्र प्रभुसिंह रावत निवासी काछबली थाना देवगढ राजसमंद व अजीतसिंह ऊर्फ बाबु ऊर्फ भैरूसिंह पुत्र विजयसिंह रावत निवासी हेलडाई थाना देवगढ राजसमंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया।