बहरोड़ में ABVP ने निकाली तिरंगा रैली:251 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली, लोगों ने फूलों की बारिश कर किया स्वागत

बहरोड़ कस्बे में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। एबीवीपी के जिला संयोजक मयंक भारद्वाज ने बताया कि रेली निकालने के पीछे उद्देश्य है कि छात्र-छात्राओं को एबीवीपी के विचारों से अवगत करवाया जाए। भारत माता के प्रति सच्ची श्रद्धा, आस्था और सामाजिक संस्कार के साथ सरोकार को भी ध्यान में रखा जाए।

इसके लिए कस्बे की दर्जनभर स्कूलों के विद्यार्थियों ने कृष्णा मैरिज होम से तिरंगा यात्रा शुरू की, जो राठौड़ चौक से होते हुए पंचायत समिति के पास निकलकर स्टेडियम के सामने से पुराना बस स्टैंड होते हुए कुण्ड रोड पर समाप्त हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता के जयकारों के साथ वंदे मातरम के नारे भी लगाए।

जगह जगह पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिवाला धाम के महंत स्वामी गणेशानंद महाराज संबोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश के साथ संस्कार खत्म होते जा रहे हैं, ऐसे में संस्कारों को बचाए रखने की आवश्यकता है।

छात्र-छात्राएं अपने परिवार और परिवार से स्नेह करें। विशिष्ट अतिथि प्रांत सह संगठन मंत्री उपमन्यु राणा, जिला प्रमुख रेणुका यादव, नगर अध्यक्ष दीपक यादव, उपाध्यक्ष डॉ सौरभ गौड़, नगर मंत्री आशीष रोहिल्ला, प्रदीप प्रजापत, रवि अग्रवाल, अभिषेक कौशिक, गोपीसिंह शेखावत, नितिन शर्मा, योगेश यादव, शुभम सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।