बहरोड़ में जाम की समस्या से आमजन परेशान:रॉन्ग साइड गाड़ियां लाने और जल्दबाजी के चलते फंसते है वाहन
बहरोड़ में लंबे समय से ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। यहां शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह व दोपहर के समय यातायात का दबाव होने के साथ ट्रैफिक जाम बना रहता है। जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, कस्बे के नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, कचहरी-थाने के पास, मुख्य फ्लाई-ओवर, स्टेडियम के पास, तसिंग मोड, अलवर रोड ओर जागुवास चौक पर सुबह और दोपहर के समय स्कूलों और कॉलेजों की बसों का यातायात बढ़ जाता है। ऐसे में जल्दबाजी के चक्कर में वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में वाहनों को रॉन्ग साइड ले आते है या फिर आड़ा-तिरछा ले जाते है। जिससे जगह-जगह वाहन जाम की समस्या बनी रहती है।
मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक एएसआई, हेड कांस्टेबल और ट्रैफिक कर्मी लगाए हुए है, लेकिन उसके बावजूद भी यातायात कंट्रोल नहीं हो पाता। जाम में फंसने के कारण वाहन चालक, स्कूली बच्चें, बसों की सवारियां और दोपहिया वाहन चालक परेशान बने रहते हैं। ऐसे में ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ चालकों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
Naresh Chouhan 

