कार्यक्रम आयोजित: जल बचाने के लिए खुद से शुरूआत करने का किया गया आह्वान, कन्या कॉलेज में की गई गोष्ठी

कार्यक्रम आयोजित: जल बचाने के लिए खुद से शुरूआत करने का किया गया आह्वान, कन्या कॉलेज में की गई गोष्ठी

माडी बाई राजकीय बालिका महाविद्यालय में सोमवार को विश्व जल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गयाा। गोष्ठी में वक्ताओं ने छात्राओं को जल का महत्व बताया व जल संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। प्राचार्य राजेन्द्र सिंह ईनाणियां ने कहा कि हमें पानी की कीमत को समझना होगा, पानी का संचय करे व इसे व्यर्थ न बहाए।

एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. वृन्दासिंह ने कहा कि पानी बचाने के हर संभव प्रयास करे, इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा। जिला आईईसी सलाहकार मोहम्मद शरीफ छीपा ने विश्व जल दिवस का महत्व बताया।

इस मौके पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रिछपाल सिंह, डाॅ. अवधेश शर्मा, सुभाष चन्द नेहरा, सुरेश कुमार, लॉयंस क्लब नागौर के कृपाराम भाटी व रणजीत ने संबोधित किया। सहायक प्रोफेसर शशिकांत आचार्य ने आभार व्यक्त किया।

संखवास, कस्बे के मुख्यालय पर स्थित शहीद सुरेंद्र सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व जल दिवस मनाया गया। शिक्षक रविंद्र तालेपा ने बताया कि इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम ‘पानी का महत्व’ रखी गई। विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान सुरेश कक्षा 8 तथा द्वितीय स्थान मनीषा कक्षा 9 ने प्राप्त किया।

विश्व जल दिवस पर कार्यशाला का किया गया आयोजन, बच्चों ने लिया भाग

नागौर, विश्व जल दिवस पर जिला वन एवं पर्यावरण वन्यजीव सुरक्षा समिति की ओर से पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र हरिमा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जल को बचाना होगा। इसे व्यर्थ नहीं बहाना है। कलेक्टर ने कहा कि वे भी जल बचाएंगे।

कार्यशाला में पद्मश्री हिम्मताराम भांबू ने कहा कि आज हम जल को बर्बाद कर भविष्य की पीढ़ी के लिए बड़ा संकट खड़ा कर रहे है। इसी तरह जल की बर्बादी होती रही तो आने वाले समय मे जल संकट खड़ा होगा। कार्यशाला के दौरान मौजूद लोगों ने जल, जमीन व जंगल बचाने की शपथ ली।

कार्यशाला को कृषि कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. महेश पूनिया, डॉ. शक्तिसिंह भाटी, उप वन संरक्षक ज्ञानचंद मकवाना ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रेंजर विजय कुमार शर्मा, हरेंद्र फिड़ौदा, तहसीलदार सुभाष चौधरी भी मौजूद थे।

सोयला, नांदिया कला विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर सूर्या फाउंडेशन तथा महाराणा प्रताप यूथ क्लब के तत्वावधान में जल संरक्षण दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरपंच जसवंत सिंह भाटी ने युवाओं को कहा कि आज के समय में जल जीवन के लिए आवश्यक है और इस जीवन रूपी जल को बचाने का सबसे उत्तम साधन इसका संरक्षण करना ही है।

आदर्श प्रेम सुख दास महाराज ने पहाड़ के अंदर छोटा राम सरोवर का निर्माण कर एक प्रेरणादायक कार्य किया है हम भी उनके पद चिन्हों पर चलकर अनेक छोटे-छोटे कार्य हाथ में लेकर जल संरक्षण की दिशा में कार्य कर सकते हैं। इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बिच्छू देवी, कांता देवी, गुड्डी देवी, भगवती, जय श्री, भूूरसिंह भाटी को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में खुशाल सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह, बाबू लाल सिंघवी, वार्ड पंचआदर्श मिश्रा, क्षेत्र प्रमुख सूर्या फाउंडेशन विकास विश्वकर्मा, गणेश सोनी, बाबूलाल दर्जी मौजूद रहे।

मूण्डवा, विश्‍व जल दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका मूण्डवा व अंबुजा सीमेन्ट फाउण्डेशन के संयुक्त तत्‍वावधान में विश्व जल दिवस लाखोलाव तालाब पर मनाया गया। इस मौके पर सरोवर पूजन का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।