ट्रेन में महिलाओं से यात्री बन जान-पहचान बढ़ा करते चोरी जयपुर-सूरतगढ़ ट्रेन में हुई जेवरात चोरी का हुआ खुलासा, यूपी की गैंग के चार मेंबर गिरफ्तार
ट्रेन में सफर कर रही अकेली महिलाओं से यात्री बन जान-पहचान बढ़ा चोरी करने वाली ट गैंग का खुलासा हुआ है। GRP ने इस गैंग के चार चोरों को भी गिरफ्तार किया है। 25 दिन पहले जयपुर- सूरतगढ़ ट्रेन में भी कुचामन से डेगाना की यात्रा कर रही एक महिला के सूटकेस में रखे सोने-चांदी के गहनों की चोरी हो गई थी। महिला ने बताया था कि उसके पास चार-पांच युवक आकर बैठे थे और बातचीत करते हुए उन्होंने उसके सूटकेस को सीट के नीचे से निकाल ऊपर रख दिया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए GRP ने इन चारों को पकड़ा है। फिलहाल इनसे पूछताछ कि जा रही है। अभी कई वारदातों के खुलने कि संभावना है।
GRP SHO हेमसिंह ने बताया कि बीकानेर- दादर में गश्त के दौरान स्पेशल GRP टीम के अनिल कुमार द्वारा तीन चार जनों को संदिग्ध देखा गया। इस पर तुंरत सूचना GRP नागौर चौकी के सिपाही दिलीप विश्नोई को दी गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर चारों संदिग्धों अलीगढ़ देवीनगला निवासी विजय यादव, नगलाकाशी निवासी धर्मेंद्र यादव, हाथरस निवासी ललजीत यादव, और वीनामई निवासी उपेन्द्र यादव को पकड़ लिया।सभी आरोपी यूपी के है। पूछताछ में इन्होने 25 दिन पहले जयपुर- सूरतगढ़ ट्रेन में चोरी कि वारदात कबूल कर ली।
ऐसे करते है चोरी
इस गैंग के चोर पैंसजर ट्रेनों में सफर के दौरान अकेली राजस्थानी वेशभूषा वाली महिलाओं से जान पहचान बनाते है। इसके बाद मास्टर चाबी से लॉक खोलकर चोरी को अंजाम देते है। यात्रियों को यात्रा के दौरान अपने सामान चोरी होने का तुंरत पता नहीं चलता है। घर जाकर चेक करने पर चोरी होने का पता चलता है।


