'लगान' के 20 साल: इंजीनियर बनना चाहती थीं 'लगान' की गौरी, फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट होकर बनीं हीरोइन लेकिन फिर नहीं चला करियर

'लगान' के 20 साल: इंजीनियर बनना चाहती थीं 'लगान' की गौरी, फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट होकर बनीं हीरोइन लेकिन फिर नहीं चला करियर

फिल्म 'लगान' के 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में आमिर खान के अपोजिट ग्रेसी सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ग्रेसी का जन्म 20 जुलाई, 1980 को दिल्ली में हुआ था। ग्रेसी के पिता स्वर्ण सिंह और मां वरजिंदर सिंह चाहती थीं कि वो इंजीनियर बने, लेकिन वो मॉडलिंग में आ आईं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में छोटे पर्दे पर सीरियल 'अमानत' से की थी। इस दौरान ग्रेसी ने 'लगान' के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया और उनका फिल्म के लिए चयन हो गया। इस फिल्म के साथ उनके लिए बॉलीवुड का रास्ता खुल गया। उन्होंने फिल्म में गौरी का किरदार निभाया था।

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह।
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह।

सुपरहिट रही 'लगान'

ग्रेसी ने एक्टर आमिर खान के साथ काम किया और 'लगान' बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म की कामयाबी के बाद उन्हें अन्य फिल्मों के ऑफर मिले। 2003 में उन्होंने अजय देवगन के साथ 'गंगाजल' और 2004 में संजय दत्त के साथ 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में काम किया। ये दोनों फिल्में सुपरहिट रहीं। हालांकि, ग्रेसी का फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। फिलहाल, वे बड़े पर्दे से दूर हैं।

उनके लिए सफलता का दौर लंबा नहीं रहा और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में जल्द ही फ्लॉप होने लगीं। जिसके चलते उन्होंने तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मराठी जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया, लेकिन सफलता कहीं नहीं मिली। फिल्म 'लगान' के लिए IIFA अवॉर्ड से लेकर कई सारे दूसरे अवॉर्ड्स जीतने वाली ग्रेसी फिर गायब हो गईं।

संतोषी मां के गेट-अप में ग्रेसी।
संतोषी मां के गेट-अप में ग्रेसी।

2015 में छोटे पर्दे पर एंट्री की थी

ग्रेसी ने 2015 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने टीवी शो संतोषी मां में संतोषी माता की भूमिका निभाई थी। यह शो 2017 में बंद हो गया था लेकिन फिर दोबारा शुरू हो गया था और अब तक जारी है।