रक्षाबंधन मुहूर्त: सुबह 6.16 बजे तक भद्रा, इसके बाद बहनें राखी बांध सकेंगी

रक्षाबंधन मुहूर्त: सुबह 6.16 बजे तक भद्रा, इसके बाद बहनें राखी बांध सकेंगी

इस बार 22 अगस्त काे रक्षाबंधन है। पं. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि चर लाभ अमृत के चाैघड़िया के अनुसार सुबह 7.41 से दाेपहर 12.30 बजे तक, अभिजित मुहूर्त के अनुसार दाेपहर 12.04 से 12.55 बजे तक व शुभ का चाैघड़िया के अनुसार दाेपहर 2.06 से 3.42 बजे तक राखी बांधी जा सकती है। इस दिन सुबह 6.16 बजे तक भद्रा है। भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है।

इस दिन शाेभन, राज याेग व गजकेसरी याेग का शुभ संयाेग बन रहा है। इस कारण यह पर्व विशेष सुख समृद्धि व ऐश्वर्य प्रदान करने वाला रहेगा। रक्षाबंधन पर सूर्य मंगल और बुध सिंह राशि में रहेंगे। सिंह राशि का स्वामी सूर्य और इस राशि में उसका मित्र मंगल भी रहेगा, शुक्र कन्या राशि में रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र भी विद्यमान रहेगा, जबकि साधारणत: यह पर्व श्रवण नक्षत्र में मनता है। ऐसा संयाेग इससे पहले 11 अगस्त 1547 में बना था।