चोरी के बाद कटी हालत में मिली बाइक:बाइक चोरी के 3 आरोपी पकड़े, 1 पर 11 मुकदमें, जिसे रिमांड पर लिया

चोरी के बाद कटी हालत में मिली बाइक:बाइक चोरी के 3 आरोपी पकड़े, 1 पर 11 मुकदमें, जिसे रिमांड पर लिया

अलवर शहर के जयपुर रोड पर फ्लैट के बाहर से बुलेट बाइक चोरी के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी के बाद बुलेट को काट दिया गया। कटी हुई बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने दो को जेल भेज दिया। वहीं एक को रिमांड पर लिया है।

अरावली विहार थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल हेमराज ने बताया कि 19 दिसंबर 2002 को जयपुर रोड पर फ्लैट के बाहर से एक बुलेट बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद डीएसटी टीम गठित कर CCTV से चोरों की पहचान हुई। इसके बाद आरोपी गिरफ्तार किए गए

ये तीन आरोपी गिरफ्त में

पुलिस ने बताया कि गोपालगढ़ के शमशेर सिंह के खिलाफ 11 मुकदमें दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार किया है। अकबरपुर के अलापुर गांव के निवासी जगदीश के खिलाफ एक और तीसरे आरोपी गुरमित के खिलाफ भी एक मुकदमा दर्ज है। दो को जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी शमशेर को रिमांड पर लिया गया है।