कोरोना अपडेट: जिले में कोरोना के 30 नए पॉजिटिव मरीज मिले

कोरोना अपडेट: जिले में कोरोना के 30 नए पॉजिटिव मरीज मिले

जिले में मंगलवार को कोरोना के 30 और केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अभी तक 6037 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 95 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मंगलवार को 78 लोगों के रिकवर्ड होने के बाद अब तक 5721 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। इस प्रकार, जिले की रिकवर्ड रेट 94.77 प्रतिशत तक पहुंच गई है। एक्टिव केसों की संख्या 221 है।