सड़क बनी सरसों मंडी:खराब मौसम की वजह से बढ़ी आवक, समर्थन मूल्य से ज्यादा मिल रहे भाव

Mar 21, 2021 - 07:27
Mar 21, 2021 - 07:29
सड़क बनी सरसों मंडी:खराब मौसम की वजह से बढ़ी आवक, समर्थन मूल्य से ज्यादा मिल रहे भाव

सरसों मंडी में सरसों की बंपर आवक जारी है। करीब एक सप्ताह से रोजाना करीब 40 हजार कट्टे सरसों की आवक हो रही है।

इससे मंडी परिसर खचाखच भरा रहता है और यहां तिल रखने की जगह भी नहीं बचती। मंडी में दोपहर या उसके बाद माल लेकर पहुंचने वाले किसानों को मंडी के पिछले दरवाजे के बाहर रोड पर ही माल खलाना पड़ रहा है। जानकारों का मानना है कि अभी 27 मार्च तक ऐसे ही हालात रखेंगे।