खेत जले, दमकल कर्मी नहीं पहुंचे: बिजली की लाइन से खेत में लगी आग; आसपास काम कर रहे लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

खेत जले, दमकल कर्मी नहीं पहुंचे: बिजली की लाइन से खेत में लगी आग; आसपास काम कर रहे लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

जिले में खेतों के ऊपर से निकल रही बिजली लाइन से निकली चिंगारी में बुधवार के गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। मामला धौलपुर उपखंड के ओदी गांव का है। जहां बुधवार सुबह गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से मची अफरा-तफरी मच गई। आसपास काम कर रहे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।

धौआग की लपटों को देख आसपास काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के ऊपर से निकल रही बिजली लाइन काफी लूज होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे की संभावना बनी रहती हैं। उन्होंने बताया कि बिजली निगम को ग्रामीणों के द्वारा कई बार पूर्व में अवगत भी करा दिया गया है। उसके बाद भी निगम की ओर से लूज पड़ी लाइन को ठीक नही किया गया। उन्होंने बताया कि खेतों पर अगर मजदूर काम नहीं कर रहे होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग से करीब एक बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

खेत में पहुंचे ग्रामीण।
खेत में पहुंचे ग्रामीण।

नहीं पहुंची दमकल, पटवारी ने नहीं उठाया फोन
ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना के बाद भी दमकल मौके पाकर नही पहुंची। वहीं, हल्का पटवारी को फोन किया, लेकिन उन्होंने भी काल रिसीव नही किया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।