भरी गर्मी में दोपहर 2 से 4.30 बजे तक इम्तिहान: आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित, 6 से 25 मई के बीच होंगे एग्जाम; हिन्दी में सर्वाधिक अंतराल, S.St. में जरूरत से कम

भरी गर्मी में दोपहर 2 से 4.30 बजे तक इम्तिहान: आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित, 6 से 25 मई के बीच होंगे एग्जाम; हिन्दी में सर्वाधिक अंतराल, S.St. में जरूरत से कम
आठवीं कक्षाएं आठ फरवरी से ही स्कूलों में शुरू हुई है। इसके बाद से बच्चे नियमित स्कूल जा रहे हैं। कोरोना केसेज आने के बाद भी स्कूल में यह बच्चे पहुंच रहे हैं। बीकानेर के एक निजी स्कूल का दृश्य।

राजस्थान में आठवीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा 6 मई से शुरू होगी और 25 मई तक चलेगी। परीक्षा के लिए प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायत राज विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। हर विषय की परीक्षा के बीच तीन से चार दिन का अंतराल दिया गया है, ताकि बच्चों को याद करने का अवसर मिल सके। राज्य में करीब साढ़े बारह लाख बच्चे इस साल आठवीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। इस परीक्षा का नाम प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाणपत्र है।

परीक्षा के लिए समय दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तय किया गया है। दरअसल, इन्हीं दिनों में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा भी होती है, ऐसे में आठवीं बोर्ड के बच्चों को दोपहर में ही अवसर मिलता है। बच्चों को उनके प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय से प्राप्त होंगे। जिसमें परीक्षा केंद्र का जिक्र होगा। उसी परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा देनी होगी।

हिन्दी में अंतराल ज्यादा, SSt में कम

परीक्षा कार्यक्रम में अंतराल हिन्दी में सर्वाधिक चार दिन का है। वहीं सबसे ज्यादा याद करने के लिए दिन सामाजिक विज्ञान में चाहिए। इस विषय के लिए महज दो दिन का अंतराल दिया गया है। इसी तरह गणित तीन दिन का अंतराल मिल गया है। जबकि संस्कृत के लिए दो दिन का ही अंतराल है।

परीक्षा कार्यक्रम इस तरह है

तारीख वार विषय
6 मई 2021 गुरुवार अंग्रेजी
7 मई 2021 शुक्रवार अंतराल
8 मई 2021 शनिवार अंतराल
9 मई 2021 रविवार अवकाश
10 मई 2021 सोमवार अंतराल
11 मई 2021 मंगलवार हिन्दी
12 मई 2021 बुधवार अंतराल
13 मई 2021 गुरुवार अंतराल
14 मई 2021 शुक्रवार

इदुलफितर, परशुराम जयंती

अवकाश

15 मई 2021 शनिवार गणित
16 मई 2021 रविवार अवकाश
17 मई 2021 सोमवार अंतराल
18 मई 2021 मंगलवार अंतराल
19 मई2021 बुधवार विज्ञान
20 मई 2021 गुरुवार

अंतराल

21 मई 2021 शुक्रवार अंतराल
22 मई 2021 शनिवार सामाजिक विज्ञान
23 मई 2021 रविवार अवकाश
24 मई 2021 सोमवार

अंतराल

25 मई 2021 मंगलवार

तृतीय भाषा

(संस्कृत/उर्दू/सिंधी/गुजराती/पंजाब)

और संस्कृत (संस्कृत शिक्षा विभाग)