अनोखी ठगी: लाेन की पहली किस्त दे गाड़ियां खरीदवाते फिर किराए के बहाने लेकर बेच देते, 1.8 करोड़ रुपए में 26 वाहन बेचे

अनोखी ठगी: लाेन की पहली किस्त दे गाड़ियां खरीदवाते फिर किराए के बहाने लेकर बेच देते, 1.8 करोड़ रुपए में 26 वाहन बेचे

जयपुर में पुलिस ने ट्रैक्टर धोखाधड़ी की अनोखा मामला खोला है। दो बदमाश भारतमाला समेत प्रदेश में बड़े हाइवे निर्माण प्रोजेक्ट में वाहन किराये पर लगाने और मोटे मुनाफे का लालच देकर किसानों से ट्रैक्टर और जेसीबी जैसी बड़े वाहनों की खरीद कराते और बाद में वाहनों को सस्ते दाम में बेच देते।

भरोसे में लेने के लिए वे फाइनेंस की पहली किस्त भी खुद जमा कराते थे। पुलिस ने खिणका की ढाणी निवासी कमलेश शर्मा (25) व चौरू थाना निवासी गणेश (26) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जेल में एक साथ सजा काट रहे थे। वहीं योजना बनाई थी।

ठगे वाहन की कीमत
18 ट्रैक्टर- 80 लाख रुपए, 5 कैंपर- 40 लाख रुपए , 1 जेसीबी- 20 लाख रुपए, 1 पिकअप- 8 लाख रुपए , 1 इटियोस- 10 लाख रुपए