एयरपोर्ट पर हिना खान ने पैपराजी को दौड़ाया:एक्ट्रेस ने पहले कैमरा देखकर छुपाया मुंह, फिर किसी ने नाम पुकारा तो भागकर कार में जा बैठीं

Apr 14, 2021 - 14:34
Apr 14, 2021 - 14:44
एयरपोर्ट पर हिना खान ने पैपराजी को दौड़ाया:एक्ट्रेस ने पहले कैमरा देखकर छुपाया मुंह, फिर किसी ने नाम पुकारा तो भागकर कार में जा बैठीं

एक्ट्रेस हिना खान मुबंई एयरपोर्ट में पापाराजी से बचती हुई नजर आईं। पापाराजी ने अपने अकाउंट से हिना की भागती हुई एक वीडियो पोस्ट की जिसमें वे उनसे दूर भागने की कोशिश कर रही थीं। हिना को वीडियो में ब्लैक टॉप और ब्लैक पैंट में सनग्लासेस के साथ मास्क पहने हुए देखा जा सकता है।

हिना फोटोग्राफर्स से अपना चेहरा छुपाती हुई दिखीं

हिना वीडियो में कैमरों से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती हुई दिखीं, यहां तक ​​कि फोटोग्राफर ने उनका नाम भी लिया। जब उन्हें कोई और ऑप्शन समज में नहीं आया तब वे जल्दी से भाग कर अपनी कार में बैठ गईं। हांलकि यह सब एक फन था क्योंकि उन्होंने बाद में अपनी कार में बैठ कर पापाराजी के तरफ हाथ हिलाया और इसकी वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

फैन्स ने कॉमेंट कर लिखा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखिए

हिना के फैन्स ने फोटोग्राफर्स को उन्हें थोड़ा स्पेस देने के लिए बोला। एक फैन ने वीडियो में कॉमेंट करते हुए लिखा, 'कितना क्यूट है, उन्हें स्पेस दीजिए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखिए।' वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'भाग हिना भाग क्यूटी।' साथ ही हिना ने बुधवार को अपने फैन्स को रमजान करीम विश किया। उन्होंने पीले रंग के आउटफिट में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'रमजान मुबारक।'