लाइट बंद करवाकर बुझाई आग: हाई वोल्टेज लाइन टूटकर कटी फसल पर गिरी, आग लगने से 20 मन गेहूं जला

लाइट बंद करवाकर बुझाई आग: हाई वोल्टेज लाइन टूटकर कटी फसल पर गिरी, आग लगने से 20 मन गेहूं जला

धौलपुर के उपखंड क्षेत्र के गांव झीलरा में रविवार को हाई वोल्टेज लाइन टूट गई। इससे निकली चिंगारी से दो खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे करीब 20 मन गेहूं का जलकर राख हो गया। फसल में से आग की लपटें निकलती दिखाई देते ही आसपास खेतों में फसल की कटाई कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

गेहूं की फसल से आग की लौ निकलते हुए देख आसपास के खेतों में कार्य करने वाले किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तारों से निकल रही चिंगारी को देखकर लोग सहम गए। जैसे-तैसे लोगों ने विद्युत निगम कर्मियों को सूचना देकर लाइट कटवाई और उसके बाद आग पर काबू पाया।