जाल में फंसा अजगर: कोटा में रंगपुर इलाके में चंबल नदी में मछली पकड़ने के जाल में 10 फीट लंबा अजगर फंसा, निगम गोताखोरों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
शहर में रंगपुर इलाके में चंम्बल नदी मछली पकड़ने के दौरान मछवारे के जाल में एक अजगर फंस गया। मछवारे ने वजन लगने पर जब जाल को खेंचा तो अजगर को देखकर उसके होश उड़ गए। मछुवारे ने तुरन्त इसकी सूचना नगर निगम में दी। निगम के गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। और सुरक्षित जंगल में छोड़ा। अजगर की लंबाई 10 फीट से ज्यादा बताई गई।
सुबह चंबल नदी में मछुवारे ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका था। जाल में 10 फीट से ज्यादा लम्बा अजगर फंस गया। निगम गोताखोर गौरीशंकर कश्यप व आसिम हुसैन मौके पर पहुंचकर अजगर को चंबल नदी से बाहर निकाला। फिर बड़ी सावधानी से जाल को काटकर अजगर को रेस्क्यू किया। अजगर को रेस्क्यू करता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गोताखोर गौरीशंकर ने बताया कि शिकार की तलाश में अजगर चंबल नदी में उतर गया होगा।


