मानव तस्करी विरोधी यूनिट की कार्रवाई 5 बच्चों काे भिक्षावृति से मुक्त कराया, शपथपत्र लेकर परिजनों काे सौंप दिया
मानव तस्करी विरोधी यूनिट व चाइल्ड लाइन ने गुरुवार काे टेल्काे चाैराहा पार सांई बाबा मंदिर के पास भीख मांग रही 3 बालिकाओं एवं दाे बच्चों काे भिक्षावृति से मुक्त कराया। चाइल्ड लाइन समन्वयक मुकेश कुमार पाेसवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने शहर के मुख्य चाैराहों पर तलाश की।
इस दाैरान टेल्को चाैराहा स्थित सांई मन्दिर के पास 3 नाबालिग लड़कियां व दो नाबालिग लड़के भिक्षावृति करते दिखाई दिए। टीम इन बालक बालिकाओं को चाइल्ड लाइन कार्यालय लाई और कांउसलिंग कराई। बच्चों काे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति ने पांचों बालक बालिकाओं के परिजनों से भविष्य में भीख नहीं मंगवानाे का शपथपत्र लिया। बाद में इन बच्चों को परिजनों को सौंपा दिया गया। कार्रवाई में मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी अमित कुमार चाैधरी, हैड कांस्टेबल सुरेश, महिला कांस्टेबल आशा आदि माैजूद थे।


