लाेकतंत्र बचाने काे सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा, एडीएम काे सौंपा ज्ञापन

लाेकतंत्र बचाने काे सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा, एडीएम काे सौंपा ज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आव्हान पर जिला कांग्रेस सेवादल, यूथ ब्रिगेड सेवादल व महिला सेवादल की ओर से रविवार काे राजीव गांधी पार्क से एसएमडी सर्किल तक लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम सेवादल के जिला अध्यक्ष दुलीचंद मीणा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश मिश्रा थे। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री एवं प्रभारी जिला कांग्रेस सेवादल डाॅ. जीएस नरूका, प्रवक्ता नरेंद्र मीणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सैनी, पर्यावरण प्रकाेष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार खंडेलवाल थे।

तुलसी लगाओ कोरोना भगाओ:अभियान में गायत्री परिवार ने कुम्हेर क्षेत्र में 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प (यह भी   पढ़ें)

अतिथियों ने राजीव गांधी पार्क में पाैधरोपण कर तिरंगा यात्रा शुरू की। इसमें कोविड-19 के सरकारी नियमों की पालना करते हुए यात्रा एसएमडी सर्किल पहुंची। एडीएम-द्वितीय राकेश गुप्ता को राष्ट्रपति के नाम केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र से खिलवाड़ करने के विराेध में ज्ञापन दिया गया।

कार्यक्रम में तुलसी सोनी, सुनील पाटोदिया, गोपालदास खटीक, सुनीता, राजकुमार शर्मा, महेंद्र सैनी, डालचंद भारद्वाज, छंगामल लखेरा, रामगोपाल सोनी आदि माैजूद थे।