इन 5 चीजों को खाने से हो सकती है कॉलेस्ट्रोल की छुट्टी, शरीर से पिघलकर निकल जाता है Bad Cholesterol

5-foods-to-reduce-bad-cholesterol-high-cholesterol-home-remedies

इन 5 चीजों को खाने से हो सकती है कॉलेस्ट्रोल की छुट्टी, शरीर से पिघलकर निकल जाता है Bad Cholesterol
5-foods-to-reduce-bad-cholesterol-high-cholesterol-home-remedies

चटपटी, मसालेदार और तली-भुनी चीजें खाने पर तो बहुत मजा आता है, लेकिन यही चीजें सेहत के लिए सजा भी बन जाती हैं. बाहर की ग्रीसी चीजें, जंक फूड और एडेड शुगर वाली चीजें शरीर में कॉलेस्ट्रोल बढ़ा देती हैं. बुरा कॉलेस्ट्रोल रक्त वाहिनियों में जम जाता है जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द रहने लगता है. यही दिक्कत ज्यादा बढ़ती है तो हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह भी बन जाती है. यहां कुछ ऐसे ही फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जो इस हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) को कम करने में सहायक साबित होते हैं. 

बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करने वाले फूड्स | Foods That Reduce Bad Cholesterol 

सोया 

सोयाबीन या सोयाबीन से बनने वाली चीजें कॉलेस्ट्रोल कम करने में अत्यधिक सहायक साबित होती हैं. सोया मिल्क और सोयाबीन के सेवन से कई हद तक बुरे कॉलेस्ट्रोल में गिरावट आ सकती है. इसके लिए रोजाना 25 ग्राम तक सोया प्रोटीन खाने की आवश्यक्ता होती है. 

ओट्स 

कॉलेस्ट्रोल कम करने में फाइबर अत्यधिक फायदेमंद साबित होता है. फाइबर से भरपूर ओट्स (Oats) इस चलते कॉलेस्ट्रोल की डाइट में शामिल किए जा सकते हैं. फाइबर खून से कॉलेस्ट्रोल सोखने का काम करता है. 

फल 

फल जैसे सेब, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और रस वाले फल पेक्टिन के अच्छे स्त्रोत होते हैं. पेक्टिन एक तरह का सोल्यूबल फाइबर है जिसके सेवन से बुरा कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है. इन फलों को खाने पर सेहत दुरुस्त रहने में भी मदद मिलती है.