Tech News Round Up: Apple ने पेश किया नया म्यूजिक ऐप, मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किया Moto G13
apple-buy-now-pay-later-new-service-music-app-moto-g13-microsoft-cybersecurity-assistant
दिनभर की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं तो अब इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। आपके लिए टेक का न्यूज राउंडअप पेश कर रहे हैं। यहां आपकी सुविधा के लिए खबरों के लिंक भी जोड़े गए हैं।
एपल ने पेश किया नया म्यूजिक ऐप
एपल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए नया म्यूजिक ऐप लॉन्च किया है। कंपनी ने नए ऐप का एलान पहले ही कर दिया था। अब नए ऐप को यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
एपल का नया ऐप दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे एपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एपल के नए ऐप में यूजर्स को हाई-रिजोल्यूशन ऑडियो का फीचर पेश किया गया है। ऐप में लेटेस्ट और क्लासिकल हिट्स सुने जा सकते हैं। डिटेल स्टोरी


