दूध के टैंकर को लूटने पहुंचे 5 बदमाश, गश्त कर रही पुलिस ने देखा तो भागे, पीछा कर सभी को पकड़ा

Sep 15, 2020 - 05:30
Sep 15, 2020 - 05:40
दूध के टैंकर को लूटने पहुंचे 5 बदमाश, गश्त कर रही पुलिस ने देखा तो भागे, पीछा कर सभी को पकड़ा

जिले के चौमूं में मंगलवार देर रात सामोद में बदमाशों ने एक दूध टैंकर को लूटने की कोशिश की। इस दौरान ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। बदमाश को वारदात को अंजाम दे रहे थे, इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख बदमाश मौके से भागने लगे। जि‍न्हें पुलिस ने पीछाकर पकड़ लिया। फिलहाल पांचों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना सामोद क्षेत्र के बांसा रोड की है। जहां बोलेरो सवार बदमाशों ने सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 3.30 बजे एक दूध टैंकर को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की। बदमाश टैंकर लूटने का प्रयास कर ही रहे थे कि सामोद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी बोलेरो भी जब्त कर ली गई।