ATM काटने से पहले 5 बदमाशों को पकड़ा:रात 10 बजे के आसपास गाजूकी नदी से अरेस्ट, कटर व अन्य सामान जब्त
अलवर सदर थाना पुलिस ने ATM काटने की वारदात को अंजाम देने से पहले 5 बदमाश पकड़ लिए। जिनको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। उनके कब्जे से एटीएम काटने के काम आने वाला पूरा सामान मिला है। जो भरतपुर व हरियाणा के रहने वाले हैं।
SI पुखराज ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजूकी नदी के पास कार में बदमाश हैं। किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने गाजूकी नदी के पास कार में सवार पांचों जनों को पकड़ा। उनके नाम पते पूछे। तलाशी ली तो एटीएम काटने के काम आने वाले औजार मिले। सख्ती से पूछता तो बदमाशों ने बताया दिया कि वे कटोरी वाला तिबारा के पास एटीएम काटने की वारदात को अंजाम देने आए थे।
रिवाल्वर व कारतूस भी
बदमाशों की कार में काला बैग मिला। जिसमें जैमर मशीन, लैपटॉप, गेंती, दरांती, आरा, रस्सी व सब्बल मिले हैं। ड्राइवर इंद्रपाल पुत्र होशियार निवासी नीमाना हरियाणा के पास से 32 बोर की रिवॉल्वर व कारतूस मिले।
हकमुद्दीन पुत्र रहीम निवासी पुनाना हरियाणा से दो कारतूस मिले। शोएब पुत्र जलालुद्दीन पहाड़ी भरतपुर के पास एक कारतूस, विजय सिंह निवासी बूडली सीकरी भरतपुर के पास 32 बोर के कारतूस मिले। तारीफ पुत्र खुर्शीद 23 साल निवासी झंझार सीकरी के पास तीन कारतूस मिले हैं।
पूछा तो कोई कारण नहीं मिला
पुलिस ने नाम पता पूछा तो कोई जवाब सही नहीं दे सके। जब सख्ती की तो उन्होंने बता दिया कि एटीएम काटने वाले थे। अब पुलिस ने बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। उनसे एटीएम लूटने सहित अन्य वारदातों को खुलासा हो सकता है।
Naresh Chouhan 

