हृदय विदारक घटना से कांप उठी रूह: खिड़की से चिल्लाती रही मां और 15 साल के बेटे ने लगा ली फांसी, ये थी वजह
लखनऊ के सआदतगंज के कटरा विजन बेग से दुखद घटना सामने आई। यहां टीवी पर कार्टून देखने को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। विवाद के में मां ने बड़े बेटे को थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज बड़े बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान मां खिड़की से चिल्लाती रही लेकिन उसने एक न सुनी
पुलिस ने घरवालों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम सिर्फ पंचनामा कर बच्चे का शव उन्हें सौंप दिया। रुमिका तिवारी के पति राजेश तिवारी की मौत हो चुकी है। वह दो बेटों आयुष्मान व अंशुमान के साथ कटरा विजन बेग में रह रही थीं। रविवार रात को रुमिका घरेलू काम कर रही थीं और दोनों बेटे कमरे में टीवी देख रहे थे।
छोटा बेटा अंशुमान टीवी पर छोटा भीम देख रहा था तो आयुष्मान चैनल बदलने लगा। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया और आयुष्मान ने अंशुमान को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद अंशुमान को कमरे से बाहर निकालने लगा। रुमिका ने झगड़े की आवाज सुनी तो कमरे में पहुंच गईं और आयुष्मान की हरकत देख उसे एक थप्पड़ मार दिया। इससे वह नाराज हो गया।
Naresh Chouhan 

