नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप:महिला ने डॉक्टर्स पर दर्ज कराया मामला, कड़ी कार्रवाई के साथ मुआवजा देने की मांग
भिवाड़ी के वार्ड नंबर 60 रामपुरा में रहने वाली राजबाला सागर पत्नी चंद्रभान सागर ने नसबंदी शिविर में नसबंदी का ऑपरेशन करने आए डॉक्टरों की टीम पर लापरवाही बरतने का मामला भिवाड़ी थाने में दर्ज करवाया है। ये शिविर 28 जनवरी को भिवाड़ी के उपजिला स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था। महिला ने डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी दिलाने की मांग की है।
ऑपरेशन के बाद ठीक से टांके नहीं लगाने का आरोप
भिवाड़ी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि वह 28 जनवरी को भिवाड़ी के उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए नसबंदी कैंप में नसबंदी कराने गई थी। डॉक्टरों ने उसकी नसबंदी करने के बाद ऑपरेशन के टांके सही ढंग से नहीं लगाए। जिससे उसके टांको से लगातार 5 घंटे तक खून बहता रहा और उसकी हालत खराब हो गई। आखिर में रात 11:30 बजे डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
डॉक्टर्स पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग
जिला अस्पताल में 4 दिन इलाज होने के बाद वह 31 जनवरी को घर पर आई। लेकिन अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि डॉक्टरों की लापरवाही से अभी वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। उसकी हालत खराब होने की वजह से उसके पति भी काम पर नहीं जा पा रहे है। जिससे उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुकी है। राजबाला ने एफआईआर दर्ज कराते हुए डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी दिलाने की मांग की है। थाना अधिकारी संजय शर्मा ने बता
Naresh Chouhan 

