इंडियन मार्केट में धूम मचा रही हैं 7 नई CNG कारें, माइलेज के साथ सेफ्टी का भी फुल भरोसा
7 new CNG cars are making waves in the Indian market, full assurance of safety along with mileage
1. Tata Altroz CNG: टाटा मोटर्स ने इस साल मई में ट्विन सिलेंडर तकनीक से लैस अल्ट्रोज सीएनजी को लॉन्च किया था. यह सनरूफ के साथ आने वाली पहली सीएनजी हैचबैक है. इसमें टाटा की सीएनजी तकनीक के साथ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो अधिकतम 77 बीएचपी की पॉवर और 103 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.55 लाख रुपये से 10.55 लाख रुपये के बीच है. टाटा अल्ट्रोज 5-स्टार की क्रैश सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है.
2. Tata Tiago CNG: टाटा मोटर्स ने टियागो सीएनजी को भी डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है. टियागो सीएनजी की शुरुआत XE वैरिएंट से होती है जिसकी कीमत 6.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. टियागो सीएनजी में कंपनी 26.49 km/k की माइलेज क्लेम करती है. टाटा टियागो 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग वाली कार है.
3. Tata Tigor CNG: टाटा टिगोर सीएनजी की शुरुआत XM वैरिएंट से होती है जिसकी कीमत 7.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस कार का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन सीएनजी में 72.4 बीएचपी की पॉवर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. टाटा की यह कार भी 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है.
4. Tata Punch CNG: टाटा पंच के सीएनजी मॉडल की शुरुआत प्योर वैरिएंट से होती है जिसकी कीमत 7.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. कंपनी इसमें 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर इंजन देती है, जो सीएनजी में 72.41 बीएचपी की पॉवर और 103 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.
5. Maruti Suzuki Brezza: मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी के साथ आने वाली देश की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी है. इस मॉडल के चार सीएनजी वैरिएंट उपलब्ध हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 9.24 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.5 लीटर K15C डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है.
6. Maruti Grand Vitara CNG: मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी को इस साल की शुरूआत में 10.70 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था. इसके CNG मॉडल की शुरुआत Lxi वैरिएंट से होती है, जिसकी कीमत 9.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस एसयूवी में 1.5L K15 पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट दिया गया है. ग्रैंड विटारा में कंपनी 26.6km/kg तक का माइलेज क्लेम करती है.
7. Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने इस साल जनवरी में 10.86 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर हाइराइडर को पेश किया था. इसके सीएनजी वैरिएंट की शुरुआत 13.23 लाख रुपये से होती है. सीएनजी मॉडल एस और जी जैसे दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है. यह एसयूवी 1.5L, 4-सिलेंडर K12C इंजन से लैस है.
Kumkum sharma 

