हेल्दी बालों के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

Use these things for healthy hair

हेल्दी बालों के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

बालों को हेल्दी रखना बेहद मुश्किल काम है। आपको पता होना चाहिए कि बालों में किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, हेयर वॉश से लेकर प्रोडक्ट्स का ध्यान रखें। आज इस आर्टिकल में हम आपको हेल्दी बालों के लिए टिप्स देंगे। साथ ही, बताएंगे कि  बालों में किन चीजों का उपयोग करना चाहिए। 

बालों में तेल क्यों लगाना चाहिए

बालों को हेल्दी रखने के लिए तेल का इस्तेमाल करें। तेल के उपयोग से बालों को पोषण मिलता है। तेल लगाने से बाल फ्रिजी नहीं होते हैं। बालों की ग्रोथ होती है। हफ्ते में कम से कम 2 बार बालों में तेल लगाकर मसाज करें। बालों में नारियल, सरसों और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। अपने हेयर टाइप और कंडीशन के अनुसार तेल चुनें।

हेयर मास्क लगाएं

बालों के लिए हेयर मास्क फायदेमंद होता है। हेयर मास्क बाजार में मिलते हैं। आप चाहें, तो इसे घर पर भी बना सकती हैं।  हेयर मास्क बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • एक बाउल में 2 अंडे फोड़ लें। 
  • अब अंडे का सफेद भाग अलग कर लें। 
  • अंडे में 2 चम्मच नारियल का तेल डालें। 
  • अब इसमें 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाएं। 
  • आप चाहें, तो दही भी मिक्स कर सकती हैं। इससे अंडे की बदबू नहीं आएगी। 
  • सभी चीजों को मिला लें। 
  • लीजिए तैयार है हेल्दी बालों के लिए मास्क। 
  • हेयर ब्रश की मदद से बालों में हेयर मास्क लगाएं। 
  • मास्क को स्कैल्प पर लगाना न भूलें। 
  • करीब आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें।

इस मास्क के फायदे

  • अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो इस मास्क के उपयोग से यह सॉफ्ट हो जाएंगे। 
  • लंबे बालों के लिए भी अंडा लाभकारी होता है। अंडे में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों के लिए जरूरी है। प्रोटीन से बाल लंबे, सिल्की और घने होते हैं। 

हेयर केयर टिप्स

  • हेल्दी बालों के लिए हेयर क्लींजिंग जरूरी है। यानी आपको बालों को साफ रखना चाहिए, ताकि डैंड्रफ, बालों का झड़ना और ड्राईनेस की समस्या न हो। 
  • हेल्दी बालों के लिए सही हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। जैसे शैंपू, कंडीशनर हेयर सीरम आदि।
  • बालों में नेचुरल चीजें भी लगाएं। जैसे दही, अंडा, केला। ये सभी चीजें बालों के लिए फायदेमंद हैं।